30 सितंबर 2011 - 20:30

पूरे पाकिस्तान में अमरीका की एकपक्षीय रूप से क़बायली क्षेत्र में कथित हक़्क़ानी नेटवर्क के विरुद्ध आक्रमण की धमकी के विरोध में रैलियों के समाचार हैं....

पूरे पाकिस्तान में अमरीका की एकपक्षीय रूप से क़बायली क्षेत्र में कथित हक़्क़ानी नेटवर्क के विरुद्ध आक्रमण की धमकी के विरोध में रैलियों के समाचार हैं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कल पाकिस्तान के अनेक नगरों में धार्मिक दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर निकले। ज्ञात रहे अमरीका ने पाकिस्तान की गुप्तचार संस्था आईएसआई पर तालेबान से जुड़े हक़्क़ानी नेटवर्क का समर्थन करने का आरोप लगाया और इस नेटवर्क के विरुद्ध पाकिस्तान के क़बायली क्षेत्र पर एकपक्षीय रूप से आक्रमण की धमकी दी है।

समाचार समाप्त

.......

166